मुंबई : पूर्व में एक फिल्मी यूट्यूब चैनल (फिल्मी ज्ञान) में और वर्तमान में एक बैंक में काम करने वाले प्रभात कुमार शर्मा पुत्र विजय कुमार शर्मा निवासी पुणे के अचानक लापता होने से उनके परिवार वाले काफी परेशान हैं. काफी तलाश करने के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चला है.
उनके परिवार वालों ने बताया कि 17 अगस्त से उनका कुछ पता नहीं है सिर्फ 16 अगस्त को गुड मॉर्निंग का एक मैसेज आया था. परिजनों का कहना है कि काफी तलाश करने के बाद भी उनका कहीं भी कोई पता नहीं चला है रिश्तेदारों में भी पता किया गया तो वहां से भी कोई पता नहीं चला. प्रभात के अचानक लापता होने से उनके घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है.
प्रभात कुमार शर्मा के अचानक लापता होने से परेशान हुए परिवार वाले

