मन की बात’ में पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी से एकजुट होकर #नशामुक्तभारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया है, ताकि हमारे युवा नशे से दूर रहें और स्वस्थ, उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है और बड़ी संख्या में युवा इससे जुड़ रहे हैं। इस अभियान का लक्ष्य साफ है- हमें देश के युवाओं को नशे से दूर रखना और भारत को ड्रग्स से मुक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि नशे की लत केवल एक व्यक्ति को प्रभावित नहीं करती, बल्कि इसका असर पूरे परिवार और समाज पर पड़ता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लाखों माताओं-बहनों को ‘PM स्वनिधि योजना’ से नई ताकत मिल रही है। ‘महिला सशक्तिकरण’ के इस पहलू की उतनी चर्चा नहीं होती, जितनी होनी चाहिए। ‘PM स्वनिधि योजना’ की लाभार्थियों में करीब 46 प्रतिशत महिलाएं हैं। यानी देशभर में लगभग 35 लाख महिलाएं इस योजना से जुड़कर अपने कारोबार को आगे बढ़ा रही हैं।

