उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार और सांसद पार्थ अजितदादा पवार की प्रमुख उपस्थिति में दोनों नेताओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इस अवसर पर पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी उपस्थित थे। सुनेत्रा पवार ने विश्वास व्यक्त किया कि उमेश पाटिल और जीशान सिद्दीकी लोकनेता अजितदादा पवार के विचारों, आदर्शों और जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाते हुए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे।राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अजित पवार गुट ने जीशान सिद्दीकी को मुंबई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, सोलापुर जिला अध्यक्ष उमेश पाटिल को पार्टी का नया राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता बनाने की घोषणा की है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा एवं महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजितदादा पवार ने इन नियुक्तियों की घोषणा की।नियुक्ति के बाद जीशान सिद्दीकी ने कहा कि सुनेत्रा पवार और पार्थ पवार ने उन पर भरोसा जताते हुए यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का झंडा बुलंद रखना अब उनकी और उनकी पूरी टीम की जिम्मेदारी है। जीशान सिद्दीकी ने कहा कि सुनेत्रा पवार उनके लिए हमेशा मां जैसी रही हैं, जबकि पार्थ पवार बड़े भाई की तरह हैं। उन्होंने कहा कि पहले भी पार्टी नेतृत्व ने उन्हें विधान परिषद सदस्य (MLC) बनाया और अब मुंबई अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। वह नेतृत्व के भरोसे पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अजित पवार गुट ने जीशान सिद्दीकी को मुंबई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया

