बसपा नेता ने दावा किया, “पिछले 10 साल में भाजपा की सरकार न तो शिक्षा दे पाई, न हमारी बहन-बेटियों को सुरक्षा दे पाई और न ही हमारे युवाओं को रोजगार दे पाई। यह जरूर कहा जाता है कि बाबा (मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) की सरकार ”एनकाउंटर” वाली सरकार है, लेकिन हकीकत एवं आंकड़े कुछ और बताते हैं। पिछले 10 साल में उत्तर प्रदेश हत्या के मुकदमे दर्ज होने के मामले में देश में नंबर वन है, महिलाओं पर अत्याचार के मामले भी सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में हैं।बहुजन समाज पार्टी (BSP) के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद ने सोमवार को समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। आकाश आनंद ने समाजवादी पार्टी को भारतीय जनता पार्टी (BJP) की B टीम करार देते हुए दावा किया कि अखिलेश यादव की राजनीति की कोई दिशा तय नहीं है। बसपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के भतीजे आनंद ने सहारनपुर के सोराणा में एक जनसभा में कहा कि अखिलेश यादव कभी पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) में पंडितों की बात करते हैं तो कभी पिछड़ों की। उन्होंने तंज किया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की ‘डबल इंजन’ की सरकार है, इसलिए तेल ज्यादा पीती है । उन्होंने सपा की तरह भाजपा की सरकार में भी ‘जंगल राज’ का आरोप लगाया। आनंद ने सभा में भाजपा और सपा के बीच रिश्ता होने का दावा करते हुए कहा, ”समाजवादी पार्टी ने भाजपा के राज्यसभा सदस्य परिमल नाथवानी के बेटे धनराज नाथवानी को राज्यसभा चुनाव में टिकट दिया और वह जीते। प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी ने भी अपने एक बयान में अखिलेश यादव को अपना दोस्त बताते हुए कहा था कि वह समय-समय पर उनकी मदद करते रहते हैं।
आकाश आनंद ने समाजवादी पार्टी को भारतीय जनता पार्टी की B टीम करार देते हुए दावा किया कि अखिलेश यादव की राजनीति की कोई दिशा तय नहीं है

