कांग्रेस और कई विपक्षी पार्टियां लंबे समय से मांग करती रही हैं कि चुनाव EVM के बजाय बैलेट पेपर से कराए जाएं। विपक्ष का मानना है कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने पर चुनावी प्रक्रिया को लेकर भरोसा बढ़ सकता है। अब MLC चुनाव में बैलेट पेपर के इस्तेमाल के बावजूद कांग्रेस को मिली हार को लेकर बीजेपी ने तंज कसना शुरू कर दिया है।अमित शाह ने 28 MLC सीटों पर हुए चुनाव और कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर निशाना साधा है। इन चुनावों में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक की 28 विधान परिषद सीटों के लिए वोटिंग हुई थी। इन चुनावों में बैलेट पेपर का इस्तेमाल किया गया था।MLC चुनाव के नतीजे आने के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर करारा हमला किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कांग्रेस पर तंज कसा। उन्होंने लिखा, “28 में से कितनी सीटें जीतीं… 0।” इसके साथ ही उन्होंने कहा, “Ballot Box इस्तीफा दो।

