गृह मंत्री ने कहा कि 2014, 2019 और 2024 में SIR नहीं थी। फिर भी कांग्रेस बुरी तरह चुनाव हार गई। हरियाणा, महाराष्ट्र में कोई SIR नहीं था। फिर भी आप हर जगह हार गए। अब आप दावा कर रहे हैं कि एक करोड़ वोट हटा दिए गए हैं। मैं सीधे राहुल गांधी को चुनौती देना चाहता हूं। अगर आप सच में बहस करना चाहते हैं, तो बस प्रधानमंत्री मोदी को एक पत्र लिख दें। हम SIR पर चर्चा करने के लिए संसद का एक विशेष सत्र बुलाने को तैयार हैं।हरियाणा के करनाल में बीजेपी के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी आप पीएम मोदी को बहस की चुनौती देते हैं। अगर आप सच में चर्चा करना चाहते हैं, तो उन्हें पत्र लिखें। हम चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार हैं।” राहुल गांधी ने अभी हाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहस (डिबेट) की चुनौती दी थी।अमित शाह ने कहा कि “मैं आपको बताता हूं कि हम यह रैली क्यों निकाल रहे हैं। देश ने मोदी को लगातार तीसरी बार चुना है, लेकिन राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है।” शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी की संस्कृति में ही यह बात शामिल है कि “संसद को काम न करने दिया जाए” और “अराजकता फैलाई जाए।”

