कार्यसमिति की बैठक में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का समय है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के मालिक हमारे कार्यकर्ताओं को मेरा प्रणाम, मेरा राम राम। यूपी में 30 अक्टूबर का बड़ा योगदान है, आज के दिन 1990 अयोध्या में राम भक्तों पर गोलियां चलाई गई थीं। मैं पूछना चाहता हूं कि आप किस मुंह से सरकार बनाने की बात करते हैं। आपने राम भक्तों पर गोलियां चलाईं, हमने राम मंदिर बना दिया। आपकी तीसरी पीढ़ी को भी जनता माफ नहीं करेगी। कल्याण सिंह ने सरकार की चिंता किए बिना विवादित ढांचे को ध्वस्त कराया। यूपी में बीजेपी सरकार अंगद का पैर है, उसे कोई नहीं हटा सकता है। फिर से बीजेपी की सरकार बनने जा रही है, कोई दुविधा नहीं है।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे। वह BJP की राज्य कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए। उन्होंने कहा, “यूपी में बीजेपी सरकार अंगद का पैर है, उसे कोई नहीं हटा सकता है। फिर से बीजेपी की सरकार बनने जा रही है, कोई दुविधा नहीं है।

