Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
एसआईआर के जरिए बड़े पैमाने पर वोटों की चोरी की गई. वोट चोरी करने वाले नहीं बचेंगे:राहुल गाँधी -
Breaking
Sun. Nov 1st, 2026

एसआईआर के जरिए बड़े पैमाने पर वोटों की चोरी की गई. वोट चोरी करने वाले नहीं बचेंगे:राहुल गाँधी

दिल्ली :राहुल गांधी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार भारत के मु्ख्य चुनाव आयुक्त के तौर पर नहीं टिकेंगे। इसके लिए काफ़ी सबूत हैं। यह आदमी ऑफिस में नहीं रहेगा। अगर BJP हमारी जानकारी देने के बाद भी उन्हें बनाए रखने पर अड़ी रही, तो बीजेपी का खेल सबके सामने साफ़ हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार भारत की आत्मा पर हमला किया है और उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाना चाहिए। कार्यक्रम के समापन भाषण में राहुल गांधी ने यह भी दावा किया कि चुनाव आयोग समेत देश के विभिन्न संस्थानों पर कब्जा कर लिया गया है। गांधी ने कहा, ”हमारी गारंटी है कि भारत के लोग, सांसद और युवा इस कृत्य को न भूलेंगे और न माफ करेंगे। आपने भारत की आत्मा पर हमला किया है। हम आपको बचकर नहीं निकलने देंगे।” राहुल गांधी ने कहा कि अगर ज्ञानेश कुमार को लगता कि नरेंद्र मोदी और अमितशाह उन्हें बचा लेंगे तो वे गलतफहमी में हैं। जनता का मूड समझें। पूरा विपक्ष एकजुट को होकर जनता का मूड उन्हें बता देगा।राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने विपक्षी दलों के सिंबॉलिक पब्लिक इंपीचमेंट इवेंट में कहा कि एसआईआर के जरिए बड़े पैमाने पर वोटों की चोरी की गई। वोट चोरी करने वाले नहीं बचेंगे। वे जनता के मूड को समझें।राहुल गांधी ने कहा, ‘इलेक्शन कमीशन खुद कह रहा है कि 2024 का लोकसभा चुनाव एक गैर-कानूनी चुनाव है, और जो लोग लोकसभा में आए, BJP के लोग जो लोकसभा में आए, उन्होंने गैर-कानूनी तरीके से किया। मैं बस एक छोटी सी बात कहना चाहता हूं। 13.3 करोड़ वोटर्स डिलीट कर दिए गए। यानी हर सात भारतीयों में से एक। भारत के 15% वोटर्स के नाम डिलीट कर दिए गए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *