मशहूर सिंगर हनी सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस खबर की पुष्टि की और लिखा, ‘यह मेरे लिए बहुत बुरा दौर है। अपने भतीजे को खोना दिल तोड़ने वाला है। भोलेनाथ की कृपा बनी रहे।’ इसके अलावा, दुख जताते हुए उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल फोटो भी हटा दी है।पंजाब के जालंधर में रविवार, 1 नवंबर की तड़के एक सड़क हादसे में दो दोस्तों की जान चली गई, जो एक बर्थडे पार्टी से घर लौट रहे थे। मृतकों में से एक विदित ओलाक थे, जो गायक यो यो हनी सिंह के भतीजे और पंजाबी म्यूजिक कंपनी ‘स्पीड रिकॉर्ड्स’ के मालिक दिनेश के बेटा थे। दूसरे मृतक की पहचान ‘पैपी स्वीट्स’ के मालिक के बेटे आरव तलवार के रूप में हुई है। हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर अपने भतीजे की मौत पर दुख जताया और उनके निधन की पुष्टि की। सिंगर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में विदित के पिता दिनेश को टैग करते हुए भावुक नोट शेयर किया।

