Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई में 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया -
Breaking
Sun. Oct 11th, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई में 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

इस मौके पर पीएम मोदी ने तमिलनाडु के विभिन्न मुख्यमंत्रियों के साथ अपने कार्यकाल के अनुभव शेयर किए। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री के रूप में मुझे करुणानिधि और जयललिता के साथ संवाद करने के कई अवसर मिले। प्रधानमंत्री बनने के बाद जयललिता, ओ. पन्नीरसेल्वम, ई. पलानीस्वामी और एम.के. स्टालिन के साथ काम करने का अवसर मिला। सरकारें बदलती रहीं, लेकिन तमिलनाडु के विकास और यहां की जनता की सेवा करने का मेरा संकल्प हमेशा कायम रहा है। अब मुख्यमंत्री जोसेफ विजय के साथ हम इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ दिन पहले ही उन्होंने देशवासियों के आशीर्वाद और प्रेम से सरकार के प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे किए हैं। अक्टूबर 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद से जनता ने उन्हें मुख्यमंत्री और फिर प्रधानमंत्री के रूप में सेवा करने का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि 25 वर्षों के इस सफर में लोकतंत्र की दो प्रमुख शक्तियों- देश की जनता और सहकारी संघवाद में उनका विश्वास लगातार मजबूत हुआ है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह हमेशा इस मंत्र के साथ आगे बढ़े हैं कि राज्यों का विकास ही देश के विकास का आधार है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई में 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम कई पूरी हो चुकी परियोजनाओं का उद्घाटन कर रहे हैं और नई परियोजनाओं की आधारशिला रख रहे हैं। कुछ परियोजनाएं रोज़ाना के सफर को आसान बनाएंगी; तो कुछ उद्योग और व्यापार को मज़बूत करेंगी। ये सभी मिलकर पूरे तमिलनाडु में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करेंगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *