एक नवंबर 2026 को ये खबर सामने आई थी कि पंजाब के 2 आप विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इन दो विधायकों की पहचान पटियाला के हलका सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठान माजरा और समाना से विधायक और पूर्व मंत्री चेतन सिंह जोड़ा माजरा के रूप में हुई थी।पंजाब की सियासत में हड़कंप मचा हुआ है। यहां 2 दिनों में AAP के 3 विधायक बागी हो गए हैं और उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने वाले तीनों बागी विधायकों ने आज दिल्ली में बीजेपी की सदस्यता भी ग्रहण कर ली है। यानी ये तीनों बागी विधायक AAP को झटका देकर अब बीजेपी में शामिल हो गए हैं। बीजेपी में शामिल होने के बाद, कुंवर विजय प्रताप ने कहा, “पंजाब में आम आदमी पार्टी खत्म हो चुकी है; अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने खुद ही इसका अंत कर दिया है। व्यावहारिक रूप से, अब आम आदमी पार्टी का कोई अस्तित्व नहीं बचा है। पंजाब में भी ‘डबल इंजन’ की सरकार बनेगी। जहां तक अपराध दर की बात है, मैंने अमृतसर में एसपी के तौर पर काम किया है; 2007, 2008 और 2009 में हमने नशीले पदार्थों की समस्या और अपराध, दोनों को पूरी तरह से खत्म कर दिया था। लेकिन, मेरे जाने के बाद स्थिति फिर कभी काबू में नहीं आ पाई।

