गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा- “आप बनावटी मीडिया इवेंट्स और ‘झूठ की गूंज’ से देश के लोगों का विश्वास नहीं जीत सकते हैं। 1.5 किलोमीटर के क्षेत्र में 8 हजार लोगों की भीड़ जुटाने के लिए चौदह पार्टियों के कार्यकर्ताओं को इकट्ठा करके आप देश की आवाज नहीं बन सकते। मैं कांग्रेस पार्टी से आग्रह करता हूं कि वे समझें कि देश की आवाज खेतों-खलिहानों, गांवों, दूर-दराज के पहाड़ों और जंगलों और नदियों के किनारों में भी बसती है। ऐसे इलाके जहां आपकी कोई पहुंच नहीं है।” बता दें कि दिल्ली में सोमवार को कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट तक मार्च किया था।अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी को आत्म-मंथन करने की जरूरत है। अमित शाह ने ये भी कह दिया है कि राहुल गांधी को 2029 के लोकसभा चुनाव में हार के लिए तैयार रहना चाहिए।गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- “आज गुजरात में 3 म्युनिसिपैलिटी और म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के चुनाव हुए हैं। 2 म्युनिसिपल पार्टी और 1 म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में कुल 104 में से 90 सीटों पर भाजपा ने प्रचंड विजय प्राप्त की है। गांधीनगर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में भाजपा ने 44 में से 38 सीटों पर विजय प्राप्त की हैं। AAP ने 32 सीटों पर चुनाव लड़ा और 32 सीटों पर ही जमानत जब्त कराई है। गुजरात के मतदाता प्रधानमंत्री मोदी के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। मैं कहना चाहता हूं कि 41 सालों के बाद आज भी यहां कांग्रेस एक भी चुनाव नहीं जीती है।

