अमिताभ बच्चन ने ‘कांटे’ फिल्म में संजय गुप्ता के साथ काम किया था। इस ‘हीस्ट एक्शन थ्रिलर’ फिल्म में संजय दत्त, सुनील शेट्टी, लकी अली, महेश मांजरेकर और कुमार गौरव भी मुख्य भूमिकाओं में थे। शनिवार सुबह वर्सोवा स्थित उनके घर पर फिल्म निर्माता मृत पाए गए। पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर रात घर के अंदर गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। सुबह जब उनकी पत्नी और दो बच्चे जागे तो उन्होंने उन्हें खून से लथपथ पड़ा पाया। वे उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।बॉलीवुड के बिग बी ने अपने ब्लॉग पर संजय के निधन पर शोक जताया। फिल्म निर्माता का नाम लिए बिना उन्होंने हिंदी में लिखा, ‘एक मित्र, एक सह पाठी; एक कलाकार, कला का पुजारी , इतनी कम उम्र में चला गया! समझ में ही नहीं आ रहा कि ये सब कैसे हो रहा है।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘छिन रहे हैं अपने दिलों से हमारे जगत के सब साथी; क्या दोष किया है इन्होंने,जो दशा कहलाती; कहते हैं लोग की सौर मंडल के प्रबल नीच हो गए हैं, सारे एक साथ; अब तो दया करो, जो बरसते हैं हमपर, है ये भी कोई बात… अपने अपने घरों में शीघ्र अलग होकर बैठें, (सौर मंडल के प्लेनेट) जरा अलग बैठ के हम सब को भी तो ऐंठाना बंद करें!!!’
अमिताभ बच्चन ने एक भावुक ब्लॉग पोस्ट में संजय गुप्ता को याद किया और उनके निधन पर दुख जताया

