उद्धव ठाकरे शिवसेना (UBT) सांसद और ‘सामना’ के कार्यकारी संपादक संजय राउत की नई पुस्तक ‘बोध कीर्तन’ के विमोचन समारोह में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने फडणवीस की टिप्पणी पर कटाक्ष करते हुए कहा, ”कुछ लोगों को फोन आने बंद हो गए और फिर वे हमेशा के लिए बंद हो गए।दरअसल, दो दिन पहले एक अन्य पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा था कि जब भी उद्धव ठाकरे ने उन्हें फोन किया, उन्होंने हमेशा सकारात्मक जवाब दिया। फडणवीस ने कहा था, ”वर्ष 2019 के बाद उन्होंने फोन नहीं किया। मैं इंतजार कर रहा था।” इस कार्यक्रम में उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे भी मौजूद थे।शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी के साथ अपने संबंधों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 के बाद भाजपा के साथ उनकी बातचीत पूरी तरह बंद हो गई थी और इसके बाद कभी दोबारा शुरू नहीं हुई। उनका यह बयान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उस टिप्पणी के जवाब में आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि उद्धव ठाकरे का फोन आने पर वह हमेशा सकारात्मक जवाब देते थे।
भाजपा के साथ बातचीत 2019 में बंद हो गई थी और फिर कभी शुरू नहीं हुई:उद्धव ठाकरे

