हिंदी फिल्मों के निर्माता संजय गुप्ता की मौत होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि बीती रात घर में उनका संतुलन बिगड़ गया और वह गिर पड़े। इस दौरान उनके सिर में चोट लगने से खून बहने लगा, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। घटना के समय बंगले में उनके साथ पत्नी, दो बच्चे और घरेलू सहायिका मौजूद थे। परिवार के सभी सदस्य रात में सो रहे थे। सुबह उठने पर इस घटना की जानकारी मिली। परिवार की ओर से फिलहाल किसी तरह का संदेह या शिकायत नहीं जताई गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वर्सोवा पुलिस आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।फिल्म जगत के लोग और प्रशंसक गहरे सदमे में हैं। तुषार कपूर और कमाल आर. खान जैसी हस्तियों ने सोशल मीडिया पर फिल्म निर्माता को याद किया और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।फिल्ममेकर संजय गुप्ता का निधन हो गया है। ‘शूटआउट एट वडाला’ के निर्देशक ने 30 अक्टूबर 2026 को अंतिम सांस ली। हालांकि, उनकी मौत की वजह को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन बताया जा रहा है कि बीती रात गुप्ता अपने बाथरूम में गिर गए थे। सुबह तक किसी को इस घटना के बारे में पता नहीं चला। 31 अक्टूबर की सुबह जब यह बात सामने आई तब तक गिरने के कारण उनकी मौत हो चुकी थी। उनके निधन की खबर की पुष्टि एक दोस्त ने की है। परिवार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

