Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
65 साल के रफीक अहमद बाबा ने 40 साल की जुलेखा के साथ निकाह कर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की -
Breaking
Sat. Oct 31st, 2026

65 साल के रफीक अहमद बाबा ने 40 साल की जुलेखा के साथ निकाह कर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की

बहराइच में हर जगह इस शादी की चर्चा की जा रही है, जिसको लेकर लोग खुशी भी व्यक्त कर रहे हैं। दरअसल, बहराइच के मोहल्ला बड़ीहाट, मकबरा चौराहा निवासी रफीक अहमद बाबा की पहली पत्नी का करीब 14 महीने पहले इंतकाल हो गया था। पहली पत्नी से उनके तीन बच्चे हैं और तीनों की शादी भी हो चुकी है। बच्चे अपने-अपने परिवार के साथ खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं।आमतौर पर शादियां कम उम्र में होती हैं, लेकिन बहराइच के बड़ीहाट मोहल्ले के रहने वाले 65 वर्षीय रफीक उर्फ ‘बाबा’ ने इस उम्र में अपने जीवन का एक बड़ा फैसला लेते हुए दूसरी शादी रचा ली है. बुजुर्ग रफीक की यह अनोखी शादी और धूमधाम से निकली उनकी बारात इस समय पूरे जिले में चर्चा का सबसे बड़ा केंद्र बनी हुई है.
मिली जानकारी के अनुसार, रफीक उर्फ बाबा की पहली पत्नी का इंतकाल करीब 14 महीने पहले हो गया था. उनकी पहली पत्नी के जाने के बाद उनके जवान बच्चे और परिवार के लोग तो साथ थे, लेकिन घर में लगातार महसूस होने वाले अकेलेपन ने उन्हें अंदर से तोड़ दिया था. अकेलेपन का यह अहसास उन्हें बार-बार सताता था. इसी परेशानी से निजात पाने के लिए उन्होंने अपने परिवार के सामने दूसरी शादी करने का प्रस्ताव रखा, जिस पर उनके बच्चों ने भी खुशी-खुशी अपनी सहमति दे दी.दूल्हा बने 65 वर्षीय रफीक बाबा का कहना है कि उन्होंने यह निकाह किसी शौक के लिए नहीं, बल्कि अपने अकेलेपन को दूर करने और जीवन के बाकी दिन सुखद तरीके से बिताने के लिए किया है.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *