नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद सहित कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश हुई. हवा इतनी तेज थी कि बारिश का पानी पीछे भाग रहा था. मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी यूपी और मध्यांचल में बारिश का दायरा बढ़ेगा. बादलों की आवाजाही, तेज हवाओं और बारिश से मौसम ठंडा होने के आसार हैं.बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान अर्नब का असर आक्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 29 से 31 अक्टूबर के बीच पूर्वी यूपी, मध्यांचल और दक्षिणी जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है.मौसम विभाग के अनुसार, इस अवधि में बिजली चमकने के साथ-साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है. बेमौसम बारिश और आंधी के कारण धान, गन्ना, अरहर, सरसों, चना, मटर, आलू और अन्य मौसमी सब्जियों की फसलों को नुकसान होने की आशंका है. अगर आपकी धान या मक्के की फसल 80 से 85% तक पक चुकी है, तो 28 अक्टूबर से पहले उसकी कटाई कर लेने की चेतावनी दी गई थी.
वहीं, काटी गई फसल को खुले खेतों या खलिहानों में न छोड़ें. उसे किसी पक्के शेड या ऊंचे स्थान पर रखकर मजबूत तिरपाल से अच्छी तरह ढक दें. सब्जियों, बागवानी और धान के खेतों में पानी जमा नहीं होने दें. इसके लिए खेतों के कोनों पर नालियां पहले से तैयार कर लें. अगले 3-4 दिन खेत में किसी भी तरह की खाद, कीटनाशक का छिड़काव न करें और न ही सिंचाई करें. अगर तूफानी बारिश से फसल का नुकसान होता है, तो प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा करने वाले किसान 72 घंटे के भीतर टोल-फ्री नंबर 14447 पर अपनी शिकायत जरूर दर्ज कराएं. जिससे समय पर मुआवजा मिल सके. चक्रवात और एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने के आसार हैं.ज सुबह-सुबह उत्तर प्रदेश में देखने को मिला. पहले बादल इतनी तेज गरजे कि सोते हुए लोग जग गए. फिर थोड़ी ही देर में बिजली चमकना और तेज बारिश शुरू हो गई. जहां 2-3 बजे गर्मी का अहसास हो रहा था वहीं अब फिर से ठंड लगने लगी.
बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर यूपी में भी दिखने लगा है

