महाराष्ट्र में SIR के तहत जिन मतदाताओं के नाम कट गए हैं या ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं, उन्हें नाम जुड़वाने और दावे-आपत्तियां दर्ज कराने के लिए अब 26 अक्टूबर 2026 तक का समय दिया गया है। जानकारी के अनुसार, 12 अक्टूबर 2026 तक कुल 14,02,782 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें फॉर्म 6 के तहत 9 लाख 03 हजार 196 फॉर्म 7 के तहत 3हजार 24 और फॉर्म 8 के तहत 4 लाख 69 हजार 562 आवेदन शामिल हैं। फॉर्म 6 नए मतदाताओं के पंजीकरण और नाम जोड़ने, फॉर्म 7 नाम शामिल करने पर आपत्ति या नाम हटाने और फॉर्म 8 मतदाता सूची में नाम, पता या अन्य विवरण में सुधार के लिए इस्तेमाल किया जाता है।चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में SIR के तहत दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की समयसीमा 13 अक्टूबर से बढ़ाकर 26 अक्टूबर कर दी है। इससे मतदाताओं को वोटर लिस्ट में अपना नाम शामिल कराने के लिए 13 दिन की अतिरिक्त मोहलत मिल गई है।12 अक्टूबर 2026 तक उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर महाराष्ट्र में SIR से पहले मतदाताओं की कुल संख्या लगभग 9.78 करोड़ थी। 31 अगस्त को प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची में 7.72 करोड़ मतदाताओं के नाम शामिल किए गए, जबकि करीब 2.07 करोड़ नाम ड्राफ्ट सूची में नहीं आए। यह कुल मतदाताओं का लगभग 21.14 प्रतिशत है। हालांकि, इसे अंतिम रूप से हटाए गए मतदाताओं की संख्या नहीं माना जा सकता।
चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में SIR को लेकर बड़ा फैसला किया–दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की तारीख बढ़ाई गई

