Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
कांग्रेस को अपनी हार का कारण अपने नेतृत्व में खोजने की जरूरत है:देवेंद्र फडणवीस -
Breaking
Mon. Oct 12th, 2026

कांग्रेस को अपनी हार का कारण अपने नेतृत्व में खोजने की जरूरत है:देवेंद्र फडणवीस

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जिस प्रकार कांग्रेस पार्टी और उनका कथित इंडि गठबंधन भारत के संविधानिक संस्थानों पर हमला कर रहा है, हम उसकी निंदा करते हैं। कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांकने की आवश्यकता है, क्योंकि पूरे देश के प्रमुख राज्यों ने कई वर्षों से कांग्रेस को नकारा है। हम अगर देखें तो तमिलनाडु ने करीब 59 सालों से कांग्रेस को नकारा है। पश्चिम बंगाल ने 49 वर्ष से उनको नकारा है, उसके बाद सिक्किम ने 42 वर्षों से नकारा है, उत्तर प्रदेश ने 37 सालों से नकारा है, बिहार ने 36 सालों से नकारा है, गुजरात ने 31 सालों से नकारा है। ऐसे ही करीब-करीब हम देखें तो 18 राज्य से हैं जहां दशको से कांग्रेस को नकारा जा चुका है। इसलिए देश में जब उनका शासन भी आया, उनके गठबंधन का आया, उनकी सरकार EVM लाई, तब भी उनको नकारा गया था। तब भी कांग्रेस का कोई वजूद नहीं था। कांग्रेस सत्ता में थी तो किसी न किसी के सहारे थी। कांग्रेस अपने बलबूते पर अपना वजूद खो बैठी है।महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। सीएम फडणवीस ने कहा है कि राहुल गांधी भारत में अल्ट्रा लेफ्टिस्ट माइंडसेट को प्रस्थापित करने का प्रयास कर रहे हैं। राहुल गांधी और उनके साथ उनके कच्चे-बच्चे देश के लोकतंत्र को तहस-नहस करने का काम कर रहे हैं। सीएम फडणवीस ने कहा कि कांग्रेस को अपनी हार का कारण अपने नेतृत्व में खोजने की जरूरत है। सीएम फडणवीस ने कहा कि यह नकारा गया नेतृत्व है, बार-बार लॉन्च होता है, रि-लॉन्च होता है और फेल हो जाता है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *