तपन पुरी सदर और ब्रह्मगिरि इलाकों में सांपों को पकड़ने और उनका रेस्क्यू करने का काम करता था। वह सांपों को बचाने से जुड़े अपने वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा करता था। सांपों को पकड़ने के अपने अनुभव के बावजूद इस बार जहरीले कोबरा के साथ वीडियो बनाते समय वह हादसे का शिकार हो गया।
यह घटना साफ दिखाता है कि सोशल मीडिया के लिए जहरीले सांपों के साथ वीडियो बनाना कितना खतरनाक हो सकता है। कोबरा जैसे जहरीले सांप के काटने से गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है और समय पर उचित इलाज नहीं मिलने पर जान भी जा सकती है।ओडिशा के पुरी जिले में जहरीले कोबरा सांप के साथ सोशल मीडिया रील बनाते समय एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान तपन कुमार प्रधान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह सांपों को पकड़ने और उनका रेस्क्यू करने का काम करता था। दोपहर गांव में एक क्लब भवन के बरामदे में कोबरा के साथ वीडियो बनाते समय सांप ने उसे कई जगह डस लिया। अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक तपन कुमार प्रधान पुरी सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कंठापुर गांव का रहने वाला था।दोपहर तपन अपने गांव के क्लब भवन के बरामदे में एक जहरीले कोबरा सांप के साथ सोशल मीडिया के लिए रील बना रहा था। इसी दौरान सांप ने उस पर हमला कर दिया। कोबरा ने तपन की उंगली, कोहनी और बांह के ऊपरी हिस्से में डस लिया। जहरीले सांप के काटने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई।
सांप के काटने के बाद परिवार के सदस्य तपन को तुरंत एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। इसके बाद उसे पुरी जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार और गांव में दुख का माहौल है।
तपन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, पुरी सदर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

