Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे सहारनपुर के कांग्रेसी -
Breaking
Fri. Oct 9th, 2026

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे सहारनपुर के कांग्रेसी

     यात्रा में शामिल होने को लेकर जिलाध्यक्ष ने की बैठक

सहारनपुर. कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित बैठक में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने की तैयारी को लेकर विचार विमर्श किया गया. कांग्रेस जिला अध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” के उत्तर प्रदेश में प्रवेश एवं यात्रा मार्ग की जानकारी दी I कांग्रेस जिला अध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने बताया कि राहुल गांधी की “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” 16 फरवरी 2024 को प्रदेश के चंदौली जनपद के नौबतपुर में प्रवेश करेगी और प्रदेश के जनपद वाराणसी, भदोही, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर, कानपुर देहात, जालौन एवं झांसी होते हुए 22 फरवरी को मध्य प्रदेश की सीमा में प्रवेश करेगी I चौधरी मुजफ्फर ने बताया कि जनपद सहारनपुर से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर यात्रा में शामिल होंगे I
इस अवसर पर दोनों अध्यक्षों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श करके उनके यात्रा में शामिल होने के कार्यक्रम को अंतिम रूप देते हुए सैकड़ो कार्यकर्ताओं की लिस्ट तैयार की जो इन स्थानों पर पहुंचकर यात्रा में शामिल होंगे I

चौधरी मुजफ्फर अली ने कहा कि राहुल गांधी कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा, देश में सभी वर्गों के नागरिकों को न्याय मिले, इसकी पक्षधर है और इसी के लिए राहुल गांधी स्वयं सड़कों पर उतरकर संघर्ष कर रहे हैं I मोदी सरकार द्वारा किसानों पर किए जा रहे अत्याचार व सरकार की दमनकारी नीतियों की दोनों अध्यक्षों ने निन्दा की I

पूर्व प्रदेश सचिव प्रवीण चौधरी व जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा ने किसानों को एम.एस.पी. की गारंटी दिए जाने पर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व राहुल गांधी का धन्यवाद किया I उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसा संगठन है जो किसानो के नाम पर राजनीति ना करके, संघर्ष में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खडे रहता है I

बैठक के बाद देवबंद की नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्षा श्रीमती जीनत नाज़ को उनकी पुण्यतिथि पर याद करते हुए 2 मिनट का मौन रखा गया I

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *