Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
मराठा समुदाय अपने अधिकारों के लिए लड़ रहा है और ये लड़ाई जारी रहेगी: -
Breaking
Fri. Oct 9th, 2026

मराठा समुदाय अपने अधिकारों के लिए लड़ रहा है और ये लड़ाई जारी रहेगी:

मुंबई:जरांगे ने कहा कि अगर उन्हें गिरफ्तार किया गया तो करोड़ों मराठा भूख हड़ताल करेंगे।मराठा आरक्षण को लेकर कई दिनों तक भूख हड़ताल पर बैठे कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने आज महाराष्ट्र की शिंदे सरकार को खुली चेतावनी दी है।जरांगे ने कहा कि सरकार के पास अभी भी ‘सेज सोयरे’ (कुनबी मराठों से जुड़े) मसौदा अधिसूचना को लागू करने का मौका है। उन्होंने कहा कि समुदाय इसकी सराहना करेगा। पात्र कुनबी (ओबीसी) मराठों को प्रमाण पत्र जारी करने के लिए जनवरी में मसौदा अधिसूचना जारी की गई थी। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के एक निजी अस्पताल में पत्रकारों से बात करते हुए जरांगे ने कहा कि मराठा समुदाय अपने अधिकारों के लिए लड़ रहा है और ये लड़ाई जारी रहेगी। बता दें कि जरांगे तीन दिन पहले जालना में अपने पैतृक गांव अंतरवाली सरती में अपना अनशन खत्म करने के बाद इलाज करा रहे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *