Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
सरकार के बजट का 90 प्रतिशत हिस्सा सिर्फ 10 प्रतिशत सम्पन्न लोगों के लिए:अखिलेश यादव -
Breaking
Fri. Oct 9th, 2026

सरकार के बजट का 90 प्रतिशत हिस्सा सिर्फ 10 प्रतिशत सम्पन्न लोगों के लिए:अखिलेश यादव

लखनऊ:यूपी के पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी सरकार द्वारा वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पेश किए गए बजट पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के बजट का 90 प्रतिशत हिस्सा सिर्फ 10 प्रतिशत सम्पन्न लोगों के लिए है और 90 प्रतिशत लोगों के लिए सिर्फ 10 प्रतिशत दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने युवाओं को नौकरियां देने के लिए कुछ नहीं किया है। बजट में रोजगार देने की बात कही गई है। कहा गया है कि प्रदेश में 40 करोड़ का निवेश आएगा और इससे एक करोड़ से ज्यादा रोजगार पैदा होगा। सरकार ने ये नहीं बताया कि अब तक कितना निवेश आया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ईज ऑफ डूइंग करप्शन बढ़ा है। ईज ऑफ डूइंग क्राइम हुआ है और ईज ऑफ डूइंग चीटिंग बढ़ी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *