Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
सोने की दुबई से भारत में तस्करी करने की कोशिश -मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ी गईं अफगान राजनयिक -
Breaking
Sat. Oct 10th, 2026

सोने की दुबई से भारत में तस्करी करने की कोशिश -मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ी गईं अफगान राजनयिक

मुंबई हवाई अड्डे पर अफगानिस्तान की महावाणिज्य दूत जकिया वरदक को रोका और उनके पास से 18.6 करोड़ रुपये मूल्य का 25 किलो सोना बरामद किया। आरोप है कि जकिया इस सोने की दुबई से भारत में तस्करी करने की कोशिश कर रही थीं। यह घटना 25 अप्रैल को हुई और सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के तहत सोने की तस्करी का मामला दर्ज किया गया है। सोना पंचनामा के तहत जब्त कर लिया गया है। सूत्रों ने बताया कि वरदाक को गिरफ्तार नहीं किया गया क्योंकि उसे राजनयिक छूट प्राप्त है। कानून के अनुसार, अगर तस्करी किए गए सोने की कीमत 1 करोड़ रुपये से अधिक है, तो संदिग्ध को गिरफ्तार किया जाता है और उस पर आपराधिक मुकदमा चलाया जाता है। सूत्रों ने बताया कि वरदाक के पास इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ अफगानिस्तान से जारी किया गया राजनयिक पासपोर्ट था।58 वर्षीय वरदाक अपने बेटे के साथ दुबई से शाम करीब 5.45 बजे अमीरात की फ्लाइट से मुंबई पहुंचीं। दोनों ने ग्रीन चैनल का इस्तेमाल किया, जिससे पता चला कि उनके पास कोई ऐसा सामान नहीं है जिसे कस्टम्स को घोषित करने की जरूरत हो। वे एयरपोर्ट के बाहर निकलने की ओर बढ़ रहे थे, तभी डीआरआई अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed