Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
बैड्स ऑफ बॉलीवुड की सफलता पर आर्यन खान ने जताया आभार -
Breaking
Fri. Oct 9th, 2026

बैड्स ऑफ बॉलीवुड की सफलता पर आर्यन खान ने जताया आभार

मुंबई :आर्यन ने कहा, ‘दुनिया भर से मिला प्यार अविश्वसनीय रहा है, यह शो कई देशों में ट्रेंड कर रहा है और टाइमलाइन पर रील्स, मीम्स और फैन थ्योरीज की भरमार है। जो मेरी कहानी के रूप में शुरू हुआ था, वह अब वास्तव में दर्शकों का है, और यह केवल नेटफ्लिक्स की वजह से ही संभव हो पाया है कि यह कहानी दुनिया भर के घरों तक पहुंच पाई। जैसा कि जलज़ विनम्रता से कहेंगे…अब पहचानना?’ बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने अपनी पहली निर्देशित सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से धूम मचा दी। उन्हें सोशल मीडिया पर उनके शोज के क्लिप्स, सितारों से सजे कैमियो और राघव जुयाल, लक्ष्य और मनोज पाहवा जैसे कलाकारों के शानदार अभिनय के लिए खूब सराहना मिली। शो की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद, आर्यन ने एक प्रेस नोट में दर्शकों के प्यार के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, ‘जब भी हालात मुश्किल होते, मेरे दिमाग में जलज की आवाज आती, ‘हारने में और हार मानने में बहुत फर्क़ होता है।’ पहले तो मुझे लगा कि यह प्रेरणा है, लेकिन जल्द ही मुझे एहसास हुआ कि यह बस नींद की कमी और थकान है। फिर भी इसी सोच ने मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और अब मेरे काम से लोगों को जो खुशी मिली है, उसे देखना मेरे लिए बेहद भावुक कर देने वाला है। यही वजह है कि मैं जो करता हूं, वही मुझे कहानी कहने की ओर खींचता है।’

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *