Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
बच्चा बारिश में बाहर जाने की जिद कर रहा था.पिता ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई -
Breaking
Thu. Oct 8th, 2026

बच्चा बारिश में बाहर जाने की जिद कर रहा था.पिता ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई

मामला दिल्ली के सागरपुर इलाके का है। यहां एक बाप ने ही अपने 10 साल के मासूम बच्चे की चाकू मारकर हत्या कर दी। वजह सिर्फ इतनी थी कि बच्चा बारिश में बाहर जाना चाहता था और पिता ने मना कर दिया था। इस घटना से इलाके के लोग भी दहशत में है कि महज इतनी सी बात पर कोई पिता अपने ही बच्चे की बेरहमी से कैसे हत्या कर सकता है। जानकारी के मुताबिक आरोपी सागरपुर इलाके में किराए के कमरे में रहता था और दिहाड़ी मजदूर का काम करता है।जानकारी के मुताबिक बेटा बारिश में बाहर खेलने जाने की जिद कर रहा था। वहीं पिता ने उसे मना किया। इसके बावजूद बेटा नहीं माना। इसके बाद पिता ने गुस्से में आकर अपने ही बेटे पर चाकू से हमला कर दिया। पिता ने रसोई में रखा चाकू उठाया और बेटे के सीने में चाकू मार दिया। हालांकि जब तक उसे इस बात का एहसास हुआ तब तक देर हो चुकी थी। घटना के बाद पिता खुद अपने बेटे को लेकर अस्पताल भागा, लेकिन अस्पताल जाने से पहले ही बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के 4 बच्चे हैं, जबकि पत्नी का कुछ साल पहले ही देहांत हो चुका है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *