Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
मध्य प्रदेश भाजपा ने कई जिलों के अध्यक्षों के नामों का किया ऐलान -
Breaking
Thu. Oct 8th, 2026

मध्य प्रदेश भाजपा ने कई जिलों के अध्यक्षों के नामों का किया ऐलान

भाजपा संगठन चुनाव के तहत जिलाध्यक्षों के चुनाव 31 दिसंबर तक होने थे। शुरुआत में यह तय किया गया था कि 1 से 15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्षों के चुनाव होंगे और उसके बाद 16 से 31 दिसंबर के बीच जिलाध्यक्षों का चुनाव संपन्न होगा। हालांकि, दिसंबर महीने में जिलों में रायशुमारी पूरी कर ली गई, लेकिन जिलाध्यक्षों की घोषणा में दिग्गज नेताओं के बीच सहमति न बन पाने के कारण यह प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं हो सकी। अब अध्यक्षों के नाम की घोषणा का सिलसिला शुरू हो गया है।मध्य प्रदेश भाजपा ने दूसरे दिन भाजपा के करीब एक दर्जन से ज्यादा जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा की है। सोमवार रात को भोपाल नगर से रविंद्र यति, भोपाल ग्रामीण से तीरथ सिंह मीणा, नीमच से वंदना खंडेलवाल, देवास से राय सिंह सेंधव को जिला अध्यक्ष घोषित किया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दोपहर में ही एक से दो दिन में सभी जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा की थी। इससे एक दिन पहले भाजपा ने उज्जैन और विदिशा के जिला अध्यक्षों के नाम का ऐलान किया था।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *